








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब एवं भारत के चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल, जालंधर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. हरप्रीत सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल की पूरी टीम, उनके सहयोगियों, मरीजों तथा भारत के चिकित्सा समुदाय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और मानव सेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।
डॉ. हरप्रीत सिंह को प्राप्त यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान ऑर्थोपेडिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में उनकी चिकित्सा उत्कृष्टता, समर्पण और मानव सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का वैश्विक स्तर पर मिला गौरवपूर्ण सम्मान है, जिसने भारत का नाम विश्व मंच पर और अधिक गौरवान्वित किया है।