









ब्यूरो: डिप्स संस्थान में आयोजित इंटर हाउस सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और संगीत प्रेम का शानदार उत्सव साबित हुई। प्रतियोगिता में नन्हे गायकों ने अपनी मधुर आवाज़ और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कई विद्यार्थियों की गायकी इतनी शानदार थी कि वे किसी पेशेवर गायक से कम नहीं लग रहे थे। इस प्रतियोगिता ने संस्थान में छिपी हुई अनेक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।

