Home Education इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड – 2026 में शानदार प्रदर्शन

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड – 2026 में शानदार प्रदर्शन

ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थी ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड, 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।तानिश शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 4146 का प्रभावशाली स्कोर प्राप्त किया। ।
इस अवसर पर, इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थी के अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य  राजीव पालीवाल ने तानिश शर्मा के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।