








बयूरो : जालंधर – फागवाड़ा हाईवे पर स्तिथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी नजदीक लॉ गेट के बाहर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार, लॉ गेट के पास RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में अभी पुलिस ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सिमरनजीत पर 11 महीने पहले भी फायरिंग हुई थी। तब Model Town में Gym के बाहर फायरिंग के दौरान वह बाल-बाल बच गए थे।
