








बयूरो : जालंधर में IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने वाले 3 बुकियों को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार उनके पास से मोबाइल लैपटॉप सहित कई ऐसे उपकरण मिले हैं जिसके जरिए वो लोगों को सट्टे की दलदल में धकेल रहे थे और खुद मोटी कमाई कर रहे थे। जालंधर के शहनाई पैलेस रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप की आड़ में सट्टेबाजी का गलत काम किया जा रहा था। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि भोले भाले लोगों को पैसे दुगने करने का लालच देकर उन्हें इस खेल में धकेल रहे बुकियों में केशव मदान निवासी गोपाल नगर ,जसनूर आदि ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। शहर के कई बुकियों का नाम भी सामने आया है जिनके जरिए वो क्रिकेट में सट्टा लगवाते थे। मोबाईल की दुकान की आड़ में केशव अपने 3 दोस्तों के साथ सट्टे का नेटवर्क चलाता था। उनके खिलाफ एफ़आइआर दर्ज कर ली गई है।