








बयूरो : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की और पंजाब नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर, उनकी पत्नी निधि कोहली द्वारा बनाई गई एक विशेष ‘मंडला आर्ट’ पेंटिंग, जिसमें ‘इक ओंकार (ੴ)’ को दर्शाया गया है, सम्मान और सराहना के प्रतीक के रूप में भगवंत सिंह मान को भेंट की गई।