




बयूरो : शहर के नामी APJ, BSF आदि सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त धमकी ई-मेल के जरिए मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया। गौरतलब है कि CM भगवंत मान धमकी मिलने के समय पर शहर में शुक्राना रैली कर रहे थे। विशेष तौर पर APJ स्कूल से रैली स्थल की दूरी कुछ ही मीटर थी।