Home Education डिप्स मेहता चौक में एनसीसी गतिविधियाँ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में...

डिप्स मेहता चौक में एनसीसी गतिविधियाँ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संचालित

ब्यूरो: पंजाब की पावन धरती, विशेषकर अमृतसर, सदैव देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रही है और वही भावना अब विद्यार्थियों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

विद्यालय द्वारा एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है। नियमित अभ्यास और परेड से बच्चे अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त और हर परिस्थिति के लिए तैयार हो रहे हैं।

इस सराहनीय पहल के लिए एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह तथा प्रधानाचार्या सरबजीत सिंह ने प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की है।

विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि विद्यार्थी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते हुए देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे और सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।