Home Punjab पंजाब में दो शहरों में ब्लास्ट पर कांग्रेस का हमला, सरकार को...

पंजाब में दो शहरों में ब्लास्ट पर कांग्रेस का हमला, सरकार को घेरा

ब्यूरो : कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रवीश शर्मा ने पंजाब के दो बड़े शहरों में हुए बम ब्लास्ट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब हालत पहले कभी नहीं देखी गई। आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। जालंधर और अमृतसर जैसे बड़े शहरों में सुरक्षा बलों के परिसर के बाहर ब्लास्ट होना गंभीर चिंता का विषय है। रवीश शर्मा ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है। सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण आज पंजाब में हर नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।