




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : हॉकी इंडिया की 117वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय हॉकी के भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रमुख निर्णयकर्ताओं ने भाग लिया।