Home Punjab जालंधर: मिशन डिवेलपमेंट वर्क के तहत लाजपत नगर में सड़कों के विकास...

जालंधर: मिशन डिवेलपमेंट वर्क के तहत लाजपत नगर में सड़कों के विकास कार्यों का उद्घाटन नितिन कोहली द्वारा किया गया, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल हलके के लाजपत नगर में आज मिशन डिवेलपमेंट वर्क के अंतर्गत सड़कों के नवीनीकरण एवं विकास कार्यों का उद्घाटन नितिन कोहली, हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल द्वारा किया गया। यह परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल में विकास कार्यों को लगातार तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का सुधार जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मिशन डिवेलपमेंट वर्क का उद्देश्य केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव लाना है। लाजपत नगर की सड़कों के सुधरने से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार एवं जनजीवन को भी लाभ मिलेगा।

इस मौके पर गोल्डी मरवाहा, धीरज सेठ, अजय चोपड़ा, विक्की तुलसी, मनीष शर्मा सहित क्षेत्र के कई स्थानीय नेता, दुकानदार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कों की स्थिति सुधार की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो रही है।

नितिन कोहली ने अंत में कहा कि जालंधर सेंट्रल को एक विकसित और आधुनिक हलके के रूप में स्थापित करने के लिए विकास कार्यों की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।