





ब्यूरो: डिप्स संस्थान में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन साइबर सुरक्षा और एआई क्षेत्र के विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

