Home Education जालंधर लिटरेरी फोरम ने इंटरनेट के युग में पुस्तकों को पढ़ने के...

जालंधर लिटरेरी फोरम ने इंटरनेट के युग में पुस्तकों को पढ़ने के महत्व पर एक टॉक का आयोजन करके विश्व पुस्तक दिवस मनाया

ब्यूरो: जालंधर लिटरेरी फोरम ने आज विश्व पुस्तक दिवस मनाया, जो हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है। अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, जालंधर लिटरेरी फोरम ने इंटरनेट के युग में पुस्तकों को पढ़ने के महत्व पर एक व्याख्यान का आयोजन किया, जिसमें जालंधर के डीएवी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शरद मनोचा मुख्य वक्ता थे। वरिष्ठ पत्रकार राकेश शांतिदूत व्याख्यान के समन्वयक थे। फोरम के संयोजक, एडवोकेट नवजोत सिंह ने फोरम के कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में श्रोताओं को जानकारी दी। प्रोफेसर मनोचा ने श्रोताओं को बताया कि अंग्रेजी चर्च में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विश्व पुस्तक दिवस वह दिन है जब प्रसीद प्ले राइटर शेक्सपियर का जन्म हुआ था और इस दिन को उनके जन्मदिन को समर्पित करते हुए विश्व पुस्तक दिवस नाम दिया गया है। अपनी लिटरेरी टॉक में उन्होंने आधुनिक तकनीकी जगत में किताबे पढ़ना के महत्व को बिंदुवार समझाया। उन्होंने पढ़ने से मिलने वाली कल्पना शक्ति, धैर्य, सीखने, बेहतर और उपयुक्त शब्दों के प्रयोग, बेहतर संचार और नेतृत्व गुणों का वर्णन किया, जो इंटरनेट से जुड़ी गतिविधियों में नहीं मिलते। इसके अलावा, पढ़ना एक सक्रिय क्रिया है जबकि इंटरनेट ब्राउज़ करना या मोबाइल ऐप स्क्रॉल करना निष्क्रिय क्रियाएं हैं, इसलिए पढ़ना इन निष्क्रिय क्रियाओं से कहीं बेहतर गतिविधि है। भाषण के संचालक नीरज कौशिक ने वक्ता का परिचय दिया और उनके गुणों और उपलब्धियों के बारे में बताया। दिव्या, संजीव खन्ना, कुणाल गोयल, राकेश धीर और सुरिंदर सैनी ने वक्ता से प्रश्न पूछे, प्रोफेसर मनोचा ने सभी प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर दिए । अंत में, एडवोकेट जेपी सिंह ने प्रोफेसर मनोचा को उनके ज्ञानवर्धक टॉक और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और श्रोताओं को आश्वासन दिया कि इस प्रकार के साहित्यिक कार्यक्रम फोरम के लिए नियमित हो गए हैं और फोरम भविष्य में इन्हें बड़े पैमाने पर आयोजित करेगा। परषोतम सिंह कपूर, सोनिका धानिया, एसएम गुप्ता, हर्षिता कपूर, नीलाभ नागर, अमित सिंह सांडा, आरुषि विशाल सूरी, गुलशन जिंदल, जे एल नागर सुरजीत सिंह राणा , सुतीक्ष्ण समरोल, रमेश सोढ़ी, देवेंद्र शर्मा , अजय टंडन, बॉबी, रमेश , राज कुमार आदि उपस्थित थे.