Home Punjab जालंधर: दिनेश ढल्ल ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के लोगों की 35 वर्षों...

जालंधर: दिनेश ढल्ल ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के लोगों की 35 वर्षों से लंबित मांग पूरी की, डिस्पोज़ल का उद्धघाटन, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर नार्थ में पड़ते ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के लोगों की करीब 35 वर्ष पुरानी मांग को आम आदमी पार्टी के हलका नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने हल्ल करवा दिया है और रेता बजरी डिस्पोज़ल का उद्धघाटन किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में आए दिन सीवरेज ब्लॉकेज के चलते व विशेष तौर पर बारिशों में सड़कों पर पानी खड़े होने की समस्या से इलाके के लोग व राहगीर परेशान रहते थे लेकिन अब रेता बजरी डिस्पोज़ल का उद्धघाटन कर दिया गया है। जिससे जब यह जनता को समर्पित हो जाएगा तो पानी सड़कों पर नहीं खड़ा होगा।इस डिस्पोज़ल से वार्ड-2,3 व 4 अधीन आते ट्रांसपोर्ट नगर, हरगोबिंद नगर, रेरु पिंड, गुलमर्ग कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर, सराभा नगर, ह्रदयाल नगर आदि इलाके के लोगों व राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।