Home Crime जालंधर: रेड Queen Spa सेंटर पर, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पढ़ें व...

जालंधर: रेड Queen Spa सेंटर पर, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के थाना 7 अधीन आते Queen Spa Center में पुलिस ने दबिश दी, जहां से सूत्रों अनुसार पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है और वहां से युवतियों को दलालों के चंगुल से छुड़वाया। जानकारी अनुसार स्पा सेंटर में शिकायतकर्ता ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस बारे बताते हुए सम्राट ने कहा कि स्पा सेंटर में 1500 रुपए स्पा की आड़ में देह व्यापार के लिए मांगे गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसने बताया कि स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियां है। आज पुलिस ने जब दबिश दी तो लड़कियां और युवकों को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान आपत्तिजनक सामान पाया गया। व्यक्ति का आरोप है कि स्पा सेंटर के अंदर नशे कि पन्नियां भी मिली है। उसने जब स्पा मालिक से बात की तो उसने कहा कि वह स्पा सेंटर छोड़ चुका है। सम्राट ने आरोप लगाए है कि मिलीभगत से स्पा सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि स्पा सेंटर को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से युवक मिले थे।