Home Punjab पंजाब में होगा Blackout, बजेगा Siren, कई एजेंसियां रहेंगी Alert पर, पढ़ें...

पंजाब में होगा Blackout, बजेगा Siren, कई एजेंसियां रहेंगी Alert पर, पढ़ें व देखें

बयूरो : राज्य में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार यानी 24 अप्रेल, 2026 को लुधियाना और अमृतसर में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह ड्रिल रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक चलेगी, जिसमें शहरों के चुनिंदा इलाकों को पूरी तरह अंधेरे में (Blackout) रखा जाएगा।

जानकारी अनुसार अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड (रणजीत एवेन्यू) और लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) समेत अगर नगर के PSPCL डिवीजन के तहत आने वाले क्षेत्रों में यह अभ्यास किया जाएगा।

ड्रिल शुरू होने से पहले शाम 7:55 बजे सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को सतर्क किया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों से पब्लिक अनाउंसमेंट भी किए जाएंगे। सायरन बजते ही PSPCL द्वारा बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इस मॉक ड्रिल में NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स), फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, सिविल डिफेंस और NCC जैसी एजेंसियां मिलकर रियल-टाइम इमरजेंसी सिचुएशन का अभ्यास करेंगी।

लोगों के लिए जरूरी निर्देश
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लाइट्स पूरी तरह बंद रखें, जनरेटर या इनवर्टर का इस्तेमाल न करें, टॉर्च सहित मोमबत्ती या माचिस का भी उपयोग न करें। घबराएं नहीं, यह केवल अभ्यास है।

इस एक्सरसाइज का उद्देश्य किसी भी अचानक आने वाली आपदा से निपटने के लिए प्रशासन और आम जनता की तैयारी को मजबूत करना है।