





बयूरो : पंजाब के फागवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब डीएसपी योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे थाना सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई।बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार, डीएसपी योगेश कुमार हाल ही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में तैनात थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह वह अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो उनके सीने में जा लगी।