





बयूरो : जालंधर में चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बस और बाइक दोनों चुनमुन मॉल की ओर से बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। चौक पार करते समय अचानक दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस नंबर PB 04 AA 7371 ने बाइक नंबर PB 09 Q 1716 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस जालंधर बस स्टैंड हादसा में मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।