





ब्यूरो: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल 4 अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे। इनके खिलाफ हत्या सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।