Home National पंजाब में खेला शुरू! राघव चड्ढा, अशोक मित्तल व संदीप पाठक ने...

पंजाब में खेला शुरू! राघव चड्ढा, अशोक मित्तल व संदीप पाठक ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, कुल 10 में से करीब 7 AAP सांसदों सहित करेंगे BJP जॉइन, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहा हूं। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे। क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस सूची मे क्रिकेटर हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी आदि सहित कुल 10 में से करीब 7 AAP सांसद एकसाथ भाजपा जॉइन करेंगे।