Home Punjab जालंधर में हुआ Blackout व सिविल डिफेंस एयर रेड, विभिन्न एजेंसियां ने...

जालंधर में हुआ Blackout व सिविल डिफेंस एयर रेड, विभिन्न एजेंसियां ने संभाला मोर्चा, पढ़ें व देखें

बयूरो : सरकार के निर्देशों अनुसार, आज जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में एस.डी.एम नवदीप सिंह की ब्रीफिंग के बाद सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक अभ्यास हुआ।

मॉक ड्रिल की शुरुआत ‘एयर रेड’ चेतावनी सिग्नल से हुई, जिसके बाद ‘ऑल क्लियर’ सिग्नल (2 मिनट तक लगातार तेज़ आवाज़ वाला सायरन) से समाप्त हुआ।

रात 8 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट के बाद, संबंधित विभागों के समन्वय से अग्निशमन अभियान, खोज और बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार और मैडिकल सहायता, घायल व्यक्तियों को निकालने, यातायात और भीड़ नियंत्रण उपायों की रिहर्सल की गई। इस अभ्यास के दौरान, सिविल डिफेंस कमांडेंट जसकरण सिंह के नेतृत्व में सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों, ज़िला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एस.डी.आर.एफ, एन.सी.सी और होम गार्ड कर्मियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी ज़िम्मेदारियों को उचित ढंग से निभाया।

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि यह एक नियमित अभ्यास था। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की तैयारियों और विभागों के समन्वय से उठाए गए आवश्यक कदमों की जांच के लिए नियमित तौर पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल करवायी जाती है। इसके अलावा, जागरूकता भी पैदा की जाती है।