वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाईजेशन, जालंधर आर्गेनिक कोआपरेटिव, आर्गेनिक मैटर्स व बुक वॉर्म ने संयुक्त रूप से करवाया आयोजन
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के स्थानीय होटल में वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाईजेशन (WPO), जालंधर आर्गेनिक कोआपरेटिव, आर्गेनिक मैटर्स व बुक वॉर्म ने संयुक्त रूप से एक आयोजन आयोजित किया जिसमें पद्मश्री ‘मिलेट मैन’ डा. खादर वाली ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को मिलेट के लाभ गिनाए व सुझाए। उन्होंने बताया कि ह्युमन शरीर में किसी भी बीमारी की शुरुआत कंस्टीपेशन से होती है, जिसके लिए मिलेट सबसे लाभदायक हैं। उसी से इसको दूर रखा जा सकता है। जिससे शरीर को भी बीमारी से दूर रखा जा सकता है।
डा. खादर वाली ने एक मूल मंत्र दिया”
WHEN FOOD IS RIGHT, NO MEDICINE IS NEEDED
WHEN FOOD IS WRONG, NO MEDICINE WORKS!”
MILLETS ARE THE RIGHT FOOD”।
उन्होंने साथ ही बताया कि AMBALI लेना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है जिसकी रेसिपी भी विस्तार से बताई।
इस मौके पर इनोसेंट हार्ट ग्रुप से डा. अनुप बोरी व शैली बोरी, जिमखाना क्लब के एग्जीक्यूटिव सदस्य व WPO से शालीन जोशी, अंजलि दादा, कुलदीप सिंह, डा. मुनीश खुराना, रूबी खुराना, राजेश गुप्ता, गुरप्रीत भाइज़ादा, केसी गुप्ता,सलिल गुप्ता, आशुतोष वधवा, निवेदिता वधवा, राजेश आनंद, प्रिया आनंद, जयवीर कंग, नौशीन कंग, अजय महाजन, नित्या महाजन, राजिंदर मैंगी, राजसी मैंगी, रजनीश धवन, सनी गुंबर, आरती गुंबर, प्रो. इंदु बत्रा, एसके बत्रा, सतविंदर कौर, श्रिया राठौर, मनीत कलसी, रीना सैनी, सायशा चोपडा आदि मौजूद रहे।