Home Crime जालंधर से जा रहे हैं पठानकोट तो पहले पढ़ लें यह खबर,...

जालंधर से जा रहे हैं पठानकोट तो पहले पढ़ लें यह खबर, मिलेगा लगा जाम, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर से पठानकोट जा रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। जानकारी अनुसार जालंधर-पठानकोट रोड पर भारी जाम लगा है। बताया जा रहा है कि जालंधर अधीन आते किशनगढ़ थाने के अधीन आते गांव कुराड़ी में 1 व्यक्ति छप्पड में गिर गया। इस संबंध में परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस छानबीन कर खाली हाथ ही वापिस लौट गई। इसके बाद जब उन्होंने खुद जे.सी.बी. मंगवा छप्पड की छानबीन की तो युवक का शव मिल गया। इसके बाद गुस्से में आए परिजनों द्वारा युवक का शव मुख्य राष्ट्रीय मार्ग पर रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी इस छप्पड में 2 लोग गिर चुके हैं।