





बयूरो : जालंधर अधीन गोराया के पास घुडका गांव में उस समय दहशत फैल गई जब ब्लॉक समिति चुनाव लड़ने वाले 1 जिमीदार ने 1 प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बारे DSP फिल्लौर भरत मसीह ने बताया कि 112 नंबर पर ट्रैक्टर वर्कशॉप के मालिक नितिन कुमार ने सूचना दी कि उनकी वर्कशॉप में 2 लोगों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें 1 प्रवासी मजदूर पर 1 जिमीदार ने गोलियां चला दी, जिसके कारण प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।