






उन्होंने एआई की सहायता से टाइप-I डायबिटीज़ और ऑटिज़्म के प्रबंधन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण केस स्टडी भी प्रस्तुत किए। तीसरे आमंत्रित वक्ता डॉ. रजनीश कुमार, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से थे। उन्होंने दवा खोज (Drug Discovery) की पूरी प्रक्रिया में एआई की भूमिका तथा इस प्रक्रिया में उपयोग होने वाले विभिन्न एआई आधारित बायोइन्फॉर्मेटिक्स टूल्स की जानकारी दी। इस संगोष्ठी का प्रमुख आकर्षण सभी वक्ताओं तथा एचएमवी के विशेषज्ञों, जिनमें प्राचार्या भी शामिल थीं, के साथ आयोजित एक पैनल चर्चा रही। इसमें एआई तकनीक के विभिन्न लाभ-हानियों तथा विशेषकर जीवन विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए एआई और बायोइन्फॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सत्रों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के अंतर्गत इसी विषय पर पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में एलपीयू की शोधार्थी आयुषी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.एससी. मेडिकल (बायोइन्फॉर्मेटिक्स) सेमेस्टर – 6 की छात्रा लावण्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान जैस्मिन शर्मा (बी.एससी बायोटेक्नोलॉजी सेमेस्टर – 2 ) तथा मर्सी घरू (एम.एससी. बायोइन्फॉर्मेटिक्स सेमेस्टर – 2 ) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला तथा डीन अकादमिक्स डॉ. सीमा मरवाहा ने इस सफल आयोजन के लिए संयोजक डॉ. हरप्रीत सिंह, सह- संयोजक डां. जितेंद्र कुमार, मि. सुमित शर्मा, मिसेज पूर्णिमा शर्मा, डॉ. श्वेता शर्मा, मिसेज रमा शर्मा, मि. आशीष चड्ढा, डॉ. शुचि शमा, मि. अरविंद चंडी तथा पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विज्ञान एवं कंप्यूटर विज्ञान संकाय के अनेक प्राध्यापक भी उपस्थित रहे, जिनमें मिसेज दीप्तिशिखा ( विभागाध्यक्ष, रसायन), डॉ. संगीता अरोड़ा ( विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस) तथा डॉ. सलोनी शर्मा ( विभागाध्यक्ष, भौतिकी) प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, कोऑर्डिनेटर आईक्यूएसी तथा डोन रिसर्च एंड इनोवेशन ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं को प्रेरित और उत्साहित बनाए रखा।