





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026–27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घोषित “मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना” महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
नितिन कोहली ने कहा कि किसानों और ग्रामीण विकास के लिए भी सरकार ने बड़े प्रावधान किए हैं। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए ₹15,377 करोड़, किसानों को मुफ्त बिजली के लिए ₹7,715 करोड़, तथा ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए ₹7,606 करोड़ का प्रावधान पंजाब के ग्रामीण ढांचे को मजबूत करेगा।