






सुबह शुरू हुई इस मैराथन में खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों, छात्रों, पेशेवरों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे एक जनआंदोलन का रूप दे दिया।
5 किलोमीटर वेटरन वर्ग में वरिष्ठ धावकों ने यह साबित किया कि फिट रहने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती। महिला वेटरन वर्ग में सुमीना ने 24:39 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, कमलजीत कौर दूसरे और नरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वेटरन वर्ग में सरब राज कुमार ने 19:51 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, सुनील शर्मा दूसरे और कुलवंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “युद्ध नशियां विरुद्ध” केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसमें प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान और नागरिकों को मिलकर युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर उनके द्वारा उपस्थित जनसमूह को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिससे सभी को नशों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा मिली।