







ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज (MCPC), जालंधर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र अनीश कुमार ने प्रतिष्ठित “ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड–2026” जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह पुरस्कार इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE), नई दिल्ली के नॉर्थ सेक्शन द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह पीसीटीई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लुधियाना में आयोजित किया गया।
