बयूरो : पंजाब विधानसभा में आज वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में विशेष तौर पर महिलाओं के लिए मुख्य मंत्री मावां धीयां सतीकार योजना के नाम से 9300 करोड़ ₹ की बड़ी घोषणा की गई है। जहां आम महिलाओं को 1000₹ प्रति माह वहीं एससी महिलाओ को 1500₹ प्रति माह की घोषणा की गई है। इस स्कीम अधीन करीब 97% महिलाएं लाभ ले सकेंगी। इस स्कीम अधीन इनकम टैक्स भरने वाली, मौजूदा या पूर्व सरकारी महिला कर्मी, मौजूदा या पूर्व महिला सांसद व विधायिका लाभ नहीं ले सकेंगी। इस स्कीम का लाभ अन्य सभी 18 वर्ष से अधिक की महिलाएं लाभ ले सकेंगी। इस स्कीम का लाभ पहले से बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन आदि स्कीमो का लाभ ले रही महिलाएं भी ले सकेंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणीयों जिसमे शिक्षा, हेल्थ, बिजनेस आदि शामिल है, के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं की गई है।