Home Punjab जालंधर : Route Divert परसों (24 अक्टूबर) को भगवान वाल्मीकि जी के...

जालंधर : Route Divert परसों (24 अक्टूबर) को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर निकलनी वाली भव्य शोभायात्रा के चलते, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने डाइवर्टेड रूट प्लान जारी कर दिया है। इस ट्रैफिक रूट में पुलिस ने शहर के कई रास्ते डायवर्ट किए हैं। महर्षि भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 26 अक्तूबर 2026 को है, जिसके चलते 24 अक्तूबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लोगों की सहूलित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधों संबंधी रूट प्लान तैयार किया है।

जारी रूट प्लान के अनुसार शोभायात्रा महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होगी। इसके मुख्य रूट बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, पीएनबी चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक,  टांडा चौक, माई हीरा गेट, सर्कूलर रोड, सब्जी मंडी चौक और पटेल चौक से होते हुए कई प्रमुख स्थानों से वापस बस्ती अड्डा भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में सम्पन्न होगी।

शोभायात्रा में भारी गिनती में श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है जिसके चलते यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्ट किए हैं। वर्कशाप चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबाल, दोमोरिया पुल, प्रताप बाग चौक, जीपीओ चौक, दोआबा चौक, रेलवे क्रासिंग अड्डा टांडा, रेलवे क्रासिंग अड्डा होशियारपुर, स्काईलार्क चौक, नामदेव चौक और डॉ. बी.आर अम्बेदकर चौक आदि डायवर्ट किए गए हैं।

शोभायात्रा के रुट पर सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आम लोगों से अपील की है कि, शोभायात्रा के रूट पर कोई भी वाहन लेकर न आए ताकि व्यवस्था बनी रहे। इस दिन शोभायात्रा रूट पर मीट व शराब की दुकाने जहाँ बंद रहेंगी वहीं रेस्टॉरेंट आदि पर परोसने पर भी पाबंदी रहेगी। इस दिन निजी व सरकारी स्कूल कालेज व ITI में आधे दिन की छुट्टी कर दी गई है।