











बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर की लाडोवाली रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट बड़े ही उत्साह और रंगारंग माहौल में आयोजित की गई। इस अवसर पर नितिन कोहली, हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
