ब्यूरो: 3 मार्च यानी आज शाम आसमान में एक खास खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा. इस घटना को आम भाषा में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है, जो हमेशा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. दरअसल, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तब उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इसी वजह से चांद का रंग तांबे या लाल जैसा नजर आता है.
ज्योतिष के अनुसार, इस तरह का पूर्ण चंद्र ग्रहण मन और भावनाओं को काफी प्रभावित करता है. इस दौरान लोग ज्यादा सोचने लगते हैं, खुद पर दबाव महसूस करते हैं और हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं. ऐसे समय में मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होता है.
यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, जो जिम्मेदारी, सुधार और अनुशासन से जुड़ी मानी जाती है.
सूतक उस अवधि को कहा जाता है जो ग्रहण शुरू होने से कुछ घंटे पहले लगती है और ग्रहण समाप्त होने तक रहती है. सूतक की गणना ग्रहण के प्रकार पर निर्भर करती है. यदि चंद्र ग्रहण है, तो सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है.
3 मार्च को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से सूतक काल शुरू हो चुका है, इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा.