Home Crime जालंधर: गोली चली ठा ठा व हुई गन पॉइंट पर लूट, दहशत...

जालंधर: गोली चली ठा ठा व हुई गन पॉइंट पर लूट, दहशत का माहौल, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के संतोखपुरा इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब बाइक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने 1 डॉक्टर के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों ने पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की और फिर मकान की ओर गोलियां दागीं। जानकारी अनुसार बदमाश करीब 10 राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के समय डॉ. यशपाल अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ACP, संबंधित थाना SHO सहित उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं गत देर शाम जालंधर के मकसूदां–नंदनपुर रोड पर 1 मनी एक्सचेंज की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई। बदमाश गन प्वाइंट पर 600 यूरो लूटकर फरार हो गए, हालांकि दुकानदार पूर्व फौजी ने साहस दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली और उसे सड़क तक खदेड़ दिया। जानकारी देते हुए पूर्व फौजी तजिंदर सिंह ने बताया कि वह नंदनपुर रोड पर टूर एंड ट्रैवल के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 2:54 बजे एक युवक उनकी दुकान में आया और आदर से “पैरी पैणा” कहकर बातचीत शुरू की। युवक ने बताया कि उसका यूरोप का वीजा लग गया है और उसे 600 यूरो की जरूरत है। जैसे ही तजिंदर सिंह ने 600 यूरो गिनकर टेबल पर रखे, युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली और पैसे उठाने की कोशिश की। तजिंदर सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे की पिस्टल छीन ली। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी को 3-4 बार दीवार से टकराया। इस दौरान आरोपी किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर भागा। बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा उसका साथी इंतजार कर रहा था। आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।