





सबसे पहले बात करें तेज़ रफ्तार धावक प्रताप सिंह की, जिन्होंने Central Board of Secondary Education (CBSE) क्लस्टर में 100 मीटर और 200 मीटर में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर ट्रैक पर अपनी बादशाहत कायम की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी तीन स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने सिद्ध कर दिया कि वे गति के सच्चे शिल्पकार हैं।
भाला फेंक में कुंवर अजय राज ने 76.13 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर इतिहास रच दिया। वे स्कूल नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं, Khelo India Youth Games में स्वर्ण पदक विजेता रहे तथा जूनियर फेडरेशन कप में भी गोल्ड अपने नाम किया।