बयूरो : Grandparents meet का उद्देश्य दादा-दादी / नाना-नानी का सम्मानके अतिरिक्त उनके अनुभव, त्याग और योगदान को सम्मान देना। इसलिए नोबल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी को विद्यालय में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्कूल सॉन्ग से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरिता तिवाड़ी, विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर सी. एल. कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। नन्हे विद्यार्थियों ने कविताएँ, नृत्य, गीत एवं छोटे-छोटे नाटकों की प्रस्तुति देकर अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर दादा-दादियों के लिए रंग-बिरंगे खेल एवं मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही एस.ओ.एफ. ओलंपियाड के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से बच्चों का जीवन सही दिशा की ओर अग्रसर होता है। विद्यालय इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पीढ़ियों के बीच प्रेम और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है। “केजी टू के सहजप्रीत के दादाजी सरदार सुखदेव सिंह ने कहा कि नॉबल स्कूल एक बहुत अच्छा स्कूल है। यहाँ का स्टाफ बहुत सहयोगी है और बच्चों को बेहतरीन वातावरण मिलता है।”
“पहली कक्षा के हरनव की नानी बलजीत कौर कहा कि नॉबल स्कूल एक उत्कृष्ट विद्यालय है। यहाँ बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।” सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का एडमिशन यहीं करवाना चाहिए।”
“कृतज्ञता और आदर की भावना के साथ विद्यालय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उपस्थित अतिथियों ने ‘द नॉबल स्कूल ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए।” मुख्य अतिथि सरिता तिवाड़ी ने विद्यालय की सराहना करते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप यादगार तस्वीरें खींची गईं। यह कार्यक्रम सभी के लिए सुखद एवं अविस्मरणीय यादें छोड़ गया।