Home Health जालंधर: अश्वन भल्ला की अगुवाई में चौथा रक्तदान कैंप आयोजित, पढ़ें व...

जालंधर: अश्वन भल्ला की अगुवाई में चौथा रक्तदान कैंप आयोजित, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के अधीन आते पिंड सनौरा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला की अगुवाई में जालंधर सेवा तथा गोराया ब्लड सेवा वेलफेयर सोसाइटी के विशेष सहयोग से चौथा रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 38 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। इस दौरान खुद अश्वन भल्ला ने भी रक्तदान किया। इस दौरान मनप्रीत कुमार, गुरप्रीत सिंह, राजकुमार, मनवीर सिंह, हरीश कुमार, हरदीप कुमार, सरपंच राजकुमार, मेम्बर पंचायत जगरूप सिंह, संत प्रकाश, चक्षु जोशी आदि मौजूद रहे। इस मौके अश्वन भल्ला ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जोकि करने से जहां सेहत बढ़िया रहती है वहीं जिसको ब्लड मिलता है, उसकी ज़िंदगी बचती है। इसको प्रत्येक व्यक्ति को करना चाइए ताकि सेहत व समाज दोनों बढ़िया रह सकें।