Home Punjab जालंधर: कल (सोमवार) से रूटीन में करेंगे सभी वकील अपना कामकाज :...

जालंधर: कल (सोमवार) से रूटीन में करेंगे सभी वकील अपना कामकाज : DBA सचिव रोहित गंभीर

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : वकीलों द्वारा हाई कोर्ट के दखल पश्चात आश्वासन मिलने पर फिलहाल हड़ताल टाल दी गई है। गौरतलब है पिछले लम्बे समय से वकीलों में एक्शन प्लान केसों, लीगल & डिफेंस कौंसिल सिस्टम, ग्राम न्यायलय की स्थापना जैसे मुद्दों को लेकर रोष पाया जा रहा था जिसके चलते गत 5 से 7 फरवरी तक हड़ताल का ऐलान किया गया था जिसको हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया।

हाई कोर्ट की रिप्रेसल कमेटी की चेयरपेर्सन जस्टिस लीजा गिल ने सभी बार एसोसिएशनों की गत 6 फरवरी को एक मीटिंग आयोजित की जिसमें जस्टिस गुरविंदर सिंह गिल, एजी पंजाब, एजी हरियाणा सहित जालंधर से कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा, सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में जॉइंट सचिव साहिल मल्होत्रा सहित मोगा प्रधान सुखविंदर सिद्धू, नवांशहर प्रधान सुखदीप कुंद्रा, लुधियाना प्रधान विपिन सागर आदि ने शिरकत की।

मीटिंग दौरान DBA जालंधर सचिव रोहित गंभीर ने जहां जालंधर कोर्ट से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा वहीं वकीलों को आ रही परेशानियों को भी मजबूती से पेश किया जिसके पश्चात जस्टिस लीजा गिल ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा।

इस बारे बातचीत करते हुए DBA सचिव रोहित गंभीर ने बताया कि हाई कोर्ट से मिले भरोसे पश्चात हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। अब कल यानी सोमवार 9 फरवरी से कोर्ट परिसर में रूटीन की तरह कामकाज होंगे और सभी वकील अपना कामकाज करेंगे।