





बयूरो : पंजाब सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 2 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जहां निलंबित कर दिया गया है। वहीं 3 IAS व 1 PCS अधिकारी का तबादला किया है।
सस्पेंशन आदेशानुसार, IAS अधिकारी कमल किशोर यादव, जो उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात थे, को ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के नियम 3(1) के तहत सस्पेंड किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ रहेगा और उन्हें नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।

