Home Education डिप्स के विद्यार्थियों ने जाने नागरिक अधिकार, वोटिंग के ज़रिए समझी ज़िम्मेदारी

डिप्स के विद्यार्थियों ने जाने नागरिक अधिकार, वोटिंग के ज़रिए समझी ज़िम्मेदारी

ब्यूरो: डिप्स संस्थान समूह की सभी शाखाओं में प्रतिष्ठित पदों हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल के लिए लोकतांत्रिक एवं उत्साहपूर्ण फ्लैग बेयरर फ्रेंचाइज़ चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जिम्मेदारी और नेतृत्व भावना के साथ मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके साथ ही, सभी विद्यालयों की विभिन्न कक्षाओं में मॉनिटर्स एवं प्रीफेक्ट्स के चुनाव भी कक्षा अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन विद्यार्थियों को लोकतंत्र, निर्णय लेने की क्षमता तथा नेतृत्व के महत्व को समझाने में अत्यंत सहायक रहा।

इस अवसर पर एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि हम भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहे हैं।उन्होंने सभी प्रिंसिपलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली की बेहतर समझ प्राप्त हुई। सभी प्रिंसिपलों ने पहल करते हुए डिप्सियंस को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया।

यह संपूर्ण आयोजन उत्साह, अनुशासन और टीमवर्क से परिपूर्ण रहा, जिसने विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं सशक्त भविष्य के नेता बनने के लिए प्रेरित किया।

सीएओ रामनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यह गतिविधि डिप्स संस्थानों की सभी शाखाओं में आयोजित की गई। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र एवं मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनके भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत के नागरिकों के अधिकारों के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।