





बयूरो : जालंधर के अधीन आते दूरदर्शन एन्क्लेव से बड़ी दर्दनाक व शर्मनाक खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार शराबी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की सिर्फ खाना मांगने के चलते हत्या कर दी। शराब के नशे में चूर दरिंदे पिता ने मात्र खाना मांग रही बच्ची पर गुस्सा खाकर उसका गला घोंट दिया। इस बात का पता तब चला जब बच्ची की मां काम से लौटी तो उसने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।