






बयूरो : पंजाब में सितंबर के आखिरी हफ्ते में लगातार 4 छुट्टियां आ रही हैं। असल में, 25 सितंबर को जहां पंजाब में अनंत चतुर्दशी है वहीं साथ ही जिला जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मेले के चलते छुट्टी है, 26 और 27 सितंबर को चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां हैं और 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी का जन्मदिन है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार की 2026 की छुट्टियों की लिस्ट में 25 और 28 सितंबर को रिजर्व छुट्टी के तौर पर घोषित किया गया है। इस तरह 25 सितंबर से 28 सितंबर तक लगातार 4 दिन की छुट्टी हो सकती है।