मेष राशि
धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं, हालांकि खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित हो सकती है. कोई अधूरा काम पूरा होने से राहत मिलेगी. दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में तेजी बनी रहेगी और आप अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल कर पाएंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि
लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है. नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है.आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परिवार और मित्रों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, हालांकि अचानक होने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. सेहत को लेकर दिन संतुलित रहेगा.
मिथुन राशि
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. किसी निवेश में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी होगा. आज का दिन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार और रिश्तेदारों के साथ बातचीत का अवसर मिलेगा. नौकरी में दिन सामान्य रहने वाला है. दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, वहीं प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
कर्क राशि
भाग्य का साथ मिलने से नौकरी और व्यापार में प्रभाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कमाई बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. कर्क राशि वालों के लिए दिन लाभ और प्रगति लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है. हालांकि धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें.
सिंह राशि
आज आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से सकारात्मक रहेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और वाहन से जुड़ा सुख भी मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. मनोबल मजबूत होगा और नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे, हालांकि अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा. जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच लाभ देने वाला रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है. जमीन-जायदाद में निवेश की योजना बना रहे हैं तो कोई अच्छी डील सामने आ सकती है. शाम को सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति वाला रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से काम आसानी से पूरे होंगे. आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में सफलता मिलेगी. नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. आज किसी से धन उधार लेने से बचें, वरना भविष्य में परेशानी हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. हालांकि अति आत्मविश्वास में कोई जल्दबाजी का फैसला लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे. आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि का रास्ता खुल सकता है. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ कोई उपलब्धि भी मिल सकती है. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा. स्वास्थ्य में पिछले दिनों की तुलना में सुधार होगा. हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और खानपान को लेकर सावधानी बरतें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है, लेकिन किसी आकर्षक या लुभावनी डील में जल्दबाजी न करें. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. कोई महत्वपूर्ण काम अटकने से तनाव हो सकता है. खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है. कानूनी मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और सभी पहलुओं पर विचार करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा. लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अनुभव और भाग्य का अच्छा लाभ मिलेगा. मित्रों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी. किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पूजा-पाठ तथा धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.