Home Crime जालंधर: Bomb Threat! पीएम मोदी के दौरे से पहले कई नामी स्कूलों...

जालंधर: Bomb Threat! पीएम मोदी के दौरे से पहले कई नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी भरे E-mail आए, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ई-मेल के माध्यम से कैम्ब्रिज, एम.जी.एन., सी.जे.एस और पुलिस डी.ए.वी. स्कूलों को धमकी भेजी गई है। वहीं राहत की बात ये रही कि आज शहर के स्कूलों में छुट्टी के कारण स्कूलों में बच्चे नहीं थे। इसे लेकर खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस और बम निरोधक दस्तों द्वारा स्कूलों की चैकिंग की जा रही है और इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। आपको बता दें कि कल यानि 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले शहर में बम धमाके की खबर से दहशत का माहौल है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।