





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी द्वारा नशा मुक्ति मोर्चा अधीन नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इस सूची अनुसार जालंधर शहरी (अर्बन) को नया जिला कोऑर्डिनेटर मिल गया है। इस पद के लिए आप ने इससे पहले जालंधर नार्थ के ही कोऑर्डिनेटर रहे रंजीत सिंह की कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर उन्हें अब जिले की कमान दी है। इस नियुक्ति पर दिनेश ढल्ल सहित आम आदमी पार्टी के जालंधर के अन्य नेताओं ने रंजीत को बधाई दी। इस मौके पर रंजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी हाई कमान में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा, दिनेश ढल्ल आदि का धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि वह इस नई जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे व जालंधर शहर को नशा मुक्त बनाने में जो अहम योगदान दे सकते हैं, वह देंगे जिससे भविष्य में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिले। इस बारे मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने सभी नशा बेचने व खरीदने वालों को कड़ी चेतावनी दी कि वह यह रास्ता छोड़ दें अन्यथा जल्द बड़ी कार्यवाही शहर मे देखने को मिलेगी। वहीं यूथ को अपील की कि वह नशे को त्याग कर स्पोर्ट्स की ओर रुख करें। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नशा छोड़ना चाहता है तो उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जाएगा। 
