ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): सोमवार को द नोबेल स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम और परंपरागत रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस पर्व में स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल.कोछड़, डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर और समूह स्टाफ मौजूद रहा। प्रोग्राम की शुरुआत स्कूल के प्रांगण में चेयरमैन सर द्वारा अलाव जलाकर की गई। इसके बाद स्कूल की अध्यापिकाओं ने पंजाबी गीतों पर गिद्दा और भांगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया जिससे पूरा माहौल उत्सव के रंग में सराबोर हो गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन ने लोहड़ी की महत्ता ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार किसानों द्वारा कुदरत के प्रति धन्यवाद प्रकट करने और फसल कटाई का प्रतीक है। ऐसे त्योहार हमारे जीवन में आपसी प्रेम और खुशी लेकर आते है और हमें अपनी संस्कृति के साथ जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को रेवाड़ी,तिल और मूंगफली का प्रसाद बांटकर लोहड़ी की ढेर सारी बधाई दी। लोहड़ी का यह आयोजन स्कूल के सारे स्टाफ के लिए बहुत ही खास और यादगार रहा।