






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता नितिन कोहली ने आज वार्ड नंबर 12 में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। यह वॉलीबॉल कोर्ट करीब एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। यह पहल ‘फिट सेंट्रल’ कैंपेन के तहत की गई है, जिसका मुख्य मकसद युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ना और इलाके में हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देना है।