Home National पंजाब: बर्फीली हवाओं से बेहाल हुए पंजाबी, जालंधर में ठंड से कांपे...

पंजाब: बर्फीली हवाओं से बेहाल हुए पंजाबी, जालंधर में ठंड से कांपे शहरवासी, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब में शीत लहर के बीच कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जालंधर 2 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ पंजाब में काफी ठंडा रहा। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भारी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 12 से 15 जनवरी तक ‘यैलो अलर्ट’ रहेगा व इसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं, पंजाब के बार्डर एरिया वाले कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी बताया गया है। आलम यह है कि ठंड का कहर पंजाब के हर हिस्से में नजर आ रहा है। पंजाब भर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रिकार्ड हुआ है जोकि भारी ठंड बता रहा है। जिला जालंधर के दिन रात के तापमान में 14 डिग्री से अधिक अंतर देखने को मिल रहा है।