Home Crime जालंधर: रेड हुक्का बार पर PPR मार्किट में, छुटभैया नेता का अपने...

जालंधर: रेड हुक्का बार पर PPR मार्किट में, छुटभैया नेता का अपने ही दामाद को बताया जा रहा है संरक्षण, 2 काबू, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं के रहे। वहीं उक्त अवैध कारोबारों को छुटभैया नेताओं का संरक्षण भी रुक रहा है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला गत रात्रि PPR मार्किट से सामने आया है जहां थाना-7 की पुलिस ने मार्कीट में चल रहा रिपब्लिक हुक्का बार में रेड की। पुलिस ने रेड दौरान 2 लोगों को काबू किया बताया जा रहा है। उक्त बार एक छुटभैया नेता ने अपने दामाद को खुलवा कर दिया हुआ बताया हा रहा है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पी.पी.आर. मार्कीट में रैस्टोरैंट की आड़ में रिपब्लिक बार में हुक्का परोसा जा रहा है। थाना-7 पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेड की और मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हुक्के, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। थाना-7 के प्रभारी अनुसार इस मामले की जांच चल रही है और FIR दर्ज करके सभी तथ्य अवश्य सामने लाए जाएंगे।