





बयूरो : दोमोरिया पुल के पास बोर्ड फाड़ने के मामले में पुलिस ने मिलाप चौक के नजदीक स्थित श्याम आर्ट्स के मालिक विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने बोर्ड फाड़ते हुए पकड़े कारिंदे की गिरफ्तारी डाल कर उसे जेल भेज दिया था। जानकारी अनुसार गत 25 दिसंबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाऊन के जनरल सैक्रेटरी गुरमीत सिंह बिट्टू ने थाना-3 की पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें गुरुद्वारा साहिब के सेवादार से पता लगा था कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से जो धार्मिक बोर्ड लगवाए गए थे, उन्हें एक प्रवासी व्यक्ति फाड़ रहा है जिसको संगत ने मौके पर काबू कर पुलिस को दे दिया था। जिसने पूछताछ में अपने मालिक विशाल के आदेशों पर ऐसा करने की बात कही थी। वहीं पुलिस सूत्रों अनुसार उक्त आरोपी विशाल को माननीय कोर्ट के आदेशों अनुसार गिरफ्तार कर बेल पर रिहा कर दिया गया।