





बयूरो : जालंधर के प्रख्यात किडनी कांड के हाई-प्रोफाइल मामले STATE OF PUNJAB vs JUNAID AHMED KHAN etc. की आज यानी 9 जनवरी को माननीय जज राम पाल की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस में सर्वोदय अस्पताल के डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. संजय मित्तल ने पेश होना था और हुए भी। जबकि दूसरी तरफ माननीय कोर्ट के आदेशों पर हाल ही में दर्ज हुई FIR मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आज भी कुछ नहीं कर पाई। इस बारे अधिक जानकारी सांझा करते हुए वकील ने बताया कि अब इस केस की सुनवाई 15 जनवरी को होगी।